भारत के शेयर बाजार में निवेश करने वालो की संख्या काफी तेज़ी से बड़ती जा रही है पर शेयर बाजार में काफी लोग ऐसे भी है जो बिना शेयर बाजार के ज्ञान के इसमें अपने पैसे इनवेस्ट कर रहे है और सोच रहे है की कुछ ही समय में उनका पैसा दो गुना हो जायेगा ऐसे लोग अंत में नुकसान कर के शेयर बाजार को जुआ बोल कर निकल जाते है।
इस लिए पहले शेयर बाजार का पूरा ज्ञान ले फिर ही इसमें निवेश कर। आज हम बात करेंगे IPO क्या होता है, IPO की Full From क्या हैं और हम कैसे किसी IPO में निवेश कर सकते है।
भारतीय शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है इस साल (2021) भारतीय शेयर बाजार ने दूसरे देशों के मुकाबले काफी अच्छा रिटर्न दिया है और इस साल काफी सारी कम्पनिया अपना IPO ले कर आई है जैसे Paytm, Naykaa आदि आइए जानते है की IPO क्या है हिंदी में।
What is IPO in Hindi?
IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर अगर इसे आसान भाषा में समझे तो IPO का मतलब होता हैं किसी प्राइवेट कम्पनी का पब्लिक होना और शेयर बाजार में अपनी कम्पनी को लिस्ट करवाना।
काफी सारी कंपनिया जो अपनी कम्पनी को आगे ले जाना चाहते है परंतु उनके पास प्राप्त पैसा नहीं होता है वह अपनी कम्पनी का IPO लाते है जैसे से की वो अपनी कम्पनी को शेयर बाजार में लिस्ट करवा के लोगो से पैसे उठती है और उन पैसों का इस्तमाल अपनी कम्पनी को आगे ले जाने में करती है, इसके बदले वह उन लोगो को अपनी कम्पनी के शेयर्स देती है। IPO में कम्पनी आम जनता को अपनी कम्पनी में निवेश करने का मोका देता है।
What is the Full Form of IPO?
IPO का पूरा नाम "इनिशियल पब्लिक ऑफर" होता है जैसा की इसके नाम से पता चलता है, IPO में एक प्राइवेट कम्पनी पब्लिक होती है और शेयर बाजार में लिस्ट होती है और आम नागरिकों को उस कम्पनी में निवेश करने का मोका मिलता है।
IPO Full Form - Initial Public Offering
शेयर बाजार में कम्पनी का IPO आने के बाद क्या होता है।
किसी भी कम्पनी का IPO आ जाने के बाद वह कम्पनी प्राइवेट से पब्लिक कम्पनी हो जाती है और उसके बाद उस कम्पनी के शेयर्स, शेयर बाजार में खरीदें और बेचे जा सकते है। IPO आ जाने के बाद कम्पनी की वैल्यू भी बढ़ जाती है, किसी भी कम्पनी का आईपीओ आना काफी बड़ी बात होती है।
Upcoming IPO list in india 2022 - भारत के शेयर बाजार मे 2022 मे आने वाले IPO की सारणी
Issuer Company | Exchange | Open | Close | Lot Size | Issue Price (Rs) | Issue Size (Rs Cr) |
---|---|---|---|---|---|---|
Metro Brands Limited IPO | BSE, NSE | Dec 10, 2021 | Dec 14, 2021 | |||
C.E. Infosystems Limited IPO | BSE, NSE | Dec 09, 2021 | Dec 13, 2021 | |||
Euro Panel Products Limited IPO | NSE SME | Dec 14, 2021 | Dec 16, 2021 | 2000 | 70 | 45.50 |
Shriram Properties Limited IPO | BSE, NSE | Dec 08, 2021 | Dec 10, 2021 | 125 | 113 to 118 | 600.00 |
Rategain Travel Technologies Limited IPO | BSE, NSE | Dec 07, 2021 | Dec 09, 2021 | 35 | 405 to 425 | 1335.74 |
Nupur Recyclers Limited IPO | NSE SME | Dec 13, 2021 | Dec 15, 2021 | 60 | 34.20 |
IPO ke liye kaise apply kare ?

आशा है की आप अब तक जान गए होगे की IPO क्या होता है आइए अब जानते है की IPO के लिए कैसे apply करे। आप IPO के लिए ऑनलाइन भी apply कर सकते है, इसके साथ हम आपको रहे भी बताए की आप IPO से कितने पैसे कमा सकते है और क्या आपको आईपीओ लेना चाहिए या नहीं
IPO खरीदने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होगी साथ ही पैन कार्ड और एक बैंक एकाउंट भी होना चाहिए। अगर आपके पास रहे सब है तो आप बड़ी ही आसानी से IPO के लिए Apply कर सकते है।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे की Groww app से आप IPO के लिए कैसे apply कर सकते है वो भी कुछ ही मिनिट में तो चलिए जानते है की groww app से किसी भी IPO के लिए कैसे Apply करे Step by Step
आईपीओ (IPO) में निवेश कैसे करें? - Step by Step
Step 1: सब से पहले आपको Groww app में अपना डीमैट अकाउंट बना लेना है उसके बाद स्टॉक मार्केट के ऑप्शन पर क्लिक करना है
Step 2: अब आपके सामने IPO और SGB का ऑप्शन आएगा. आपको IPO पर क्लिक के देना है. इतना करने के बाद आपके सामने Upcoming IPO के लिस्ट आ जायेगी।

Step 3: अब आप जिस भी कम्पनी के IPO के लिए Apply करना चाहते है उस कम्पनी को चुन कर उस पर क्लिक कर देना है।

Step 4: अब आपको bid लगानी पड़ती है Bid में आपको कितने Lot शेयर्स चाहिए और किस प्राइस पर चाहिए वो डिटेल्स डालनी होती है उसके बाद Continue के बटन पर क्लिक कर देना है। (IPO में lot का मतलब – Ipo में 1 lot में कम्पनी के शेयर्स की संख्या होती है रहे संख्या कम्पनी IPO लाने से पहले निर्धारित करती है)

Step 5: एक बार Bid लगने के बाद आपको अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट करनी होती है और इसके बाद आपने IPO के लिए apply पूरा हो चुका है।
IPO के शेयर्स हमे कब और कहा मिलते है
आईपीओ के शेयर्स हमे IPO के close Date के अगले दिन हमारे डीमैट अकाउंट में मिलते है उसके बाद हम उन शेयर्स को बेच सकते है। और अगर हम IPO नहीं मिल है तो ipo के लिए करी गई पेमेंट हम 7 दिन में रिफंड होती है।
IPO के फायदे
- IPO में कम्पनी के शेयर्स, शेयर बाजार में आने से पहले ही मिल जाते है जिस से शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद कम्पनी के शेयर्स में काफी उछल देखने को मिलता है।
- IPO के बाद कम्पनी शेयर बाजार में लिस्ट हो जाती ही इसका मतलब वह शेयर बाजार में नई है जिस से उसके अच्छे रिटर्न देने के चांसेज अच्छे होते है।
IPO के नुकसान
- Ipo काफी ज्यादा रिस्की भी होते है जैसे हमने Paytm के IPO में देखा जैसे ही Paytm शेयर बाजार में लिस्ट हुई उसके शेयर्स 30% तक गिर गए। IPO में बाजारी जोखिम काफी ज्यादा होता है।
आज हमने क्या सीखा?
इस ब्लॉग में हमने सीखा है की IPO क्या होता है, आईपीओ की full form क्या होती है और IPO के लिए कैसे apply कर सकते है। आशा है की आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा होगा और आज आपने हमारे ब्लॉग से कुछ नया सीखा होगा अगर आपको हमारा रहे ब्लॉग अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तो और परिवार वालो के साथ जरूर शेयर करे ताकि वो भी IPO के बारे में जान सके.